लेटेस्ट न्यूज़

1600 KM दूर थीं अपर्णा यादव, पति प्रतीक की तबीयत बिगड़ने पर उन्होनें किस ज्योतिषाचार्य को किया था पहला कॉल

Prateek Yadav Death Case: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया.

ADVERTISEMENT

 Aparna Yadav and Prateek Yadav
Aparna Yadav and Prateek Yadav
social share
google news

Prateek Yadav Death Case: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि जिस समय प्रतीक यादव की हालत बिगड़ी और उनका निधन हुआ, उस समय अपर्णा यादव लखनऊ से करीब 1600 किलोमीटर दूर असम में मौजूद थीं. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे प्रतीक यादव की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद ड्राइवर और स्टाफ की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया. उनके करीबी सर्विस पांडे ने दावा किया कि अस्पताल में करीब एक घंटे तक इलाज चला, हालांकि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने इस दावे से इनकार किया है.