गहरे तालाब में डूब रही थी गाय और वहां खडे़ थे 2 मुस्लिम मोहसिन और मुस्कुरान, बागपत में आगे जो हुआ उसे जान चौंक जाएंगे
UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से आई एक वीडियो की इस समय खूब चर्चा हो रही है. वीडियो में एक गाय गहरे तालाब में डूबती हुई दिख रही है. आस-पास लोगों की भारी भीड़ है. तभी वहां कुछ ऐसा होता है, जो जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: गाय रक्षा को लेकर मॉब लिंचिंग की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. गोमांस के नाम पर मुस्लिम मीट कारोबारियों को भी निशाना बनाया जाता रहा है. मगर इस बार बागपत से ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी चर्चाओं में है. दरअसल बागपत में 2 मुस्लिम युवकों ने अपनी जान पर खेलकर गाय की जान बचाई है. अब इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है और ये मामला जबरदस्त चर्चाओं में आ गया है.