लेटेस्ट न्यूज़

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम देगा: CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) बुंदेलखंड सहित पूरे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नया…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) बुंदेलखंड सहित पूरे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम देगा.

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 296 किलोमीटर लम्बाई वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देगा. सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी की चुनौती के बावजूद 28 माह में इसका निर्माण पूरा होना महत्वपूर्ण है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होते हुए इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ रहा है. इससे बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी आसान होगी, साथ ही चित्रकूट से दिल्ली की दूरी छः-साढ़े छः घण्टे में तय की जा सकेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा,

“प्रधानमंत्री का जालौन आगमन महत्वपूर्ण है. उन्होंने ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की परिकल्पना को साकार करने वाली ग्रामीण आवासीय अभिलेख की परियोजना, स्वामित्व योजना (घरौनी) शुरू की है. जालौन प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) उपलब्ध करा दी गयी है.”

योगी आदित्यनाथ

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा समेत राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर PM मोदी ने CM योगी को सौंपा ये जिम्मा, युवा होंगे खुश