लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी ने यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का किया उद्घाटन, प्रदेश के हेल्थ सेक्टर का ये खाका खींचा

UP HealthTech Conclave: UP HealthTech Conclave 1.0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य क्षेत्र में यूपी की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि राज्य अब इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि मेडिकल टेक्नोलॉजी, फार्मा मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च का अंतरराष्ट्रीय हब बनने की ओर बढ़ रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP HealthTech Conclave: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को स्वास्थ्य और तकनीक के महासंगम 'यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0' का शानदार शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा 'हेल्थकेयर कंज्यूमर मार्केट' करार दिया. सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि यूपी अब केवल बीमारियां ठीक करने वाला राज्य नहीं, बल्कि मेडिकल टेक्नोलॉजी और फार्मा मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है.