UPTak Baithak Logo

रामनवमी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आ गया खास निर्देश, 24 घंटे बिजली के साथ होगा ये काम

UP News: चैत्र रामनवमी पर यूपी में 24 घंटे का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ आयोजित होगा, जो 5 अप्रैल से शुरू होकर 6 अप्रैल को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ संपन्न होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के मौके पर राज्य के सभी जनपदों में 24 घंटे का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ कराने के निर्देश दिए हैं. यह पाठ 5 अप्रैल को दोपहर से शुरू होगा और 6 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे, श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ पूरा होगा. मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.