लेटेस्ट न्यूज़

साफ सुथरे कंबल, गर्मागर्म खाना देकर रैन बसेरे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक-एक का हाल-चाल पूछा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रेलवे स्टेशन और झूलेलाल मंदिर के पास रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने जरूरतमंदों को साफ-सुथरे कंबल और गर्म भोजन उपलब्ध कराया और प्रशासन को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ या सड़क पर न सोए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण शीतलहर के बीच आम जनता को राहत पहुंचाने की तैयारियों का खुद ही जायजा लिया. सीएम ने गोरखपुर में अचानक रेलवे स्टेशन और झूलेलाल मंदिर के पास बने रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंद लोगों से न केवल मुलाकात की बल्कि उन्हें साफ-सुथरे कंबल और गर्मागर्म भोजन की थाली भी बांटी. इस दौरान सीएम योगी ने रैन बसेरों में मौजूद लोगों से आत्मीय संवाद किया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की. सीएम योगी सबसे पूछते दिखे कि वो किस काम से आए हैं और उन्हें किसी किस्म की परेशानी तो नहीं है.