क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर ठोक दिया केस! कानपुर की मॉडल गरिमा तिवारी कौन हैं?
Amit Mishra wife Garima Case: पूर्व IPL खिलाड़ी अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने कानपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और 1 करोड़ मुआवजे का केस दर्ज कराया है. जानिए पूरी कहानी और गरिमा तिवारी कौन हैं.
ADVERTISEMENT

Kanpur Amit Mishra News
Amit Mishra News: पूर्व IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा परेशानियों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने अपने पति पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. गरिमा ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. गरिमा का आरोप है कि अमित और उनके परिजनों ने कार और 10 लाख रुपये के लिए उन्हें प्रताड़ित किया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अमित मिश्रा के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं. साथ ही गरिमा ने अमित से अब 1 करोड़ रूपये के मुआवजे की भी मांग की है.