महाकुंभ आने वाले लोगों के लिए बन रहा था भंडारा, पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी आए और उसमें मिट्टी डाल दी, अब नप गए
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी महाकुंभ आने वाले लोगों के लिए बन रहे भंडारे पर मिट्टी डाल रहा है.
ADVERTISEMENT

Maha Kumbh
UP News: बीते बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई तो 60 से अधिक घायल हो गए. तभी से प्रशासन ने भारी भीड़ को काबू करने के लिए प्रयागराज आ रही गाड़ियों को रस्ते में ही रोकना शुरू कर दिया, जिससे लाखों लोग रास्तों में ही फंस गए.