ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा बरेली का कोविड अस्पताल, 1.5 मेगावाट सोलर प्लांट की तैयारी
बरेली के कोविड अस्पताल में 1.5 मेगावाट का सोलर प्लांट लगेगा, जिससे बिजली खर्च में बड़ी कमी आएगी और अस्पताल ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा.
ADVERTISEMENT

बरेली: उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और किफायती बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में बरेली स्थित कोविड अस्पताल को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में 1.5 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे बिजली खर्च में बड़ी कमी आने की उम्मीद है।