UPTak Baithak Logo

बांदा: मम्मी कहती थी मोबाइल मत देखो, बेटी ने प्रदेश में 9वां स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

यूपी के बुंदेलखंड के सबसे पिछड़े क्षेत्र बांदा से प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाना अपने आप मे एक मिसाल जैसा है, न बेहतर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी के बुंदेलखंड के सबसे पिछड़े क्षेत्र बांदा से प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाना अपने आप मे एक मिसाल जैसा है, न बेहतर शिक्षा व्यवस्था न बेहतर टेक्नोलॉजी. फिर भी बांदा की बेटी ने ये साबित कर दिया कि टेक्नोलॉजी जरूर नहीं पर हौशले तो हैं. उन्हीं हौसलों से बेटी को प्रदेश में टॉप-10 में जगह मिली है. बेटी को मम्मी कहती थीं मोबाइल मत चलाओ पढ़ाई करो, लेकिन बेटी स्नेहा भारद्वाज ने लगन और मेहनत से 12वीं में 92.4% अंक हासिल कर जिले में टॉप कर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है. स्नेहा एनडीए ऑफिसर बनना चाहती हैं. स्कूल की प्रिंसिपल अमृता सिंह ने बेटी को बधाई दे उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.