बलरापमुर: बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली मदद, खुद ही पैसे जमा कर राहत सामग्री देने निकले लोग
उत्तर प्रदेश में बाढ़ का सबसे प्रचंड रूप अगर किसी ने देखा है तो वह बलरामपुर (Balrampur News) जिला है. बलरामपुर के शहरी इलाके में…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का सबसे प्रचंड रूप अगर किसी ने देखा है तो वह बलरामपुर (Balrampur News) जिला है. बलरामपुर के शहरी इलाके में कहर बरपाने के बाद बाढ़ से गांवों में त्राहिमाम मचा हुआ है. ऐसे में जब बलरामपुर के कुछ गांवों में प्रशासन की मदद नहीं पहुंची तो अचलपुरघाट गांव के कुछ लोगों ने एक कमेटी बना ली. गांव के अलाउद्दीन और जमुल्लाह पैसा इक्कठा कर और एक नाव हायर कर निकल पड़े लोगों की मदद करने. अलाउद्दीन और जमुल्लाह ने गांव भर से चंदा इक्कठा किया.