UPTak Baithak Logo

राज्यपाल कोर्ट में हाजिर हों! बदायूं SDM ने जारी किया आनंदीबेन पटेल को समन, अब हुआ ये एक्शन

Banda: बदायूं के एसडीएम ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के खिलाफ ही समन जारी कर दिया और उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दे दिया गया. समन जैसे ही राजभवन पहुंचा, वहां हड़कंप मच गया. अब इस मामले में राजभवन एक्शन में आ गया है.

ADVERTISEMENT

राज्यपाल कोर्ट में हाजिर हों! बदायूं SDM ने जारी किया आनंदीबेन पटेल को समन, अब हुआ ये एक्शन
राज्यपाल कोर्ट में हाजिर हों! बदायूं SDM ने जारी किया आनंदीबेन पटेल को समन, अब हुआ ये एक्शन
social share
Google CTA

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की सदर तहसील के एसडीएम ने कानूनों को नजरअंदाज करते हुए महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम समन जारी कर दिया. एसडीएम ने समन जारी करते हुए महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को एसडीएम कोर्ट में 18 अक्टूबर को पेश होने का आदेश भी दे दिया. महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से कहा गया कि वह 18 अक्टूबर को एसडीएम कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखे. जैसे ही ये समन राजभवन पहुंचा, वहां हड़कंप मच गया.