अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की जिंदगी थी सबसे अलग, मौत के बाद सामने आईं ये बातें
अतीक अहमद का नाम प्रयागराज और पूर्वांचल की राजनीति से लेकर अपराध की दुनिया तक लंबे समय तक चर्चा में रहा. लेकिन अब उसके परिवार की कहानी एक और दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गई है. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की महज 21 साल की उम्र में झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed son Aban Ahmed Story
Atiq Ahmed son Aban Ahmed Story: अतीक अहमद का नाम प्रयागराज और पूर्वांचल की राजनीति से लेकर अपराध की दुनिया तक लंबे समय तक चर्चा में रहा. लेकिन अब उसके परिवार की कहानी एक और दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गई है. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की महज 21 साल की उम्र में झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई. अबान की मौत के बाद प्रयागराज के चकिया समेत कई इलाकों में शोक का माहौल है. लोग उसे अलग-अलग तरह से याद कर रहे हैं. किसी के लिए वह अतीक का लाडला बेटा था, तो कोई उसे पढ़ाई में अच्छा और मिलनसार छात्र बताता है. अबान की जिंदगी की कहानी इसलिए भी अलग रही, क्योंकि परिवार पर आई मुश्किलों के बीच उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपराध की दुनिया से खुद को अलग रखने की कोशिश की.
