लेटेस्ट न्यूज़

मूछों पर ताव देता नजर आया अतीक, पूछा गया कि डर लग रहा है क्या, तो बोला- काहें का?

Uttar Pradesh News: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को लेकर आ रहा पुलिस का काफिला यूपी में प्रवेश कर चुका है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को लेकर आ रहा पुलिस का काफिला यूपी में प्रवेश कर चुका है. इस बीच अतीक अहमद के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में अतीक अहमद को बकायदा मूंछों पर ताव देते देखा जा सकता है. ये तब का वाकया है, जब अतीक की रिक्वेस्ट पर पुलिस ने वैन को रोका था. इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अतीक अहमद से पूछा जा रहा है कि क्या उन्हें डर लग रहा है.