लेटेस्ट न्यूज़

दोनों हाथ से बच्चा सिर के ऊपर उठा मां-पिता ने पार किया पानी... प्रयागराज में बाढ़ का हाहाकार, पूरे यूपी का हाल जानिए

प्रयागराज में बाढ़ का कहर जारी है, जहां एक वायरल वीडियो में मां-पिता अपने बच्चे को बचाते दिख रहे हैं. यूपी के 17 जिलों में 402 गांव प्रभावित हैं. जानें SDRF-NDRF के रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कार्यों के बारे में पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Prayagraj flood viral video.
Prayagraj flood viral video.
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के 17 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. इसी बीच प्रयागराज से बाढ़ का एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मां-पिता अपने मासूम बच्चे को दोनों हाथों से उठाकर कमर तक डूबे पानी में से निकलते देखे जा सकते हैं. चारों तरफ गंदगी का अंबार भी लगा हुआ है.यह वीडियो बाढ़ के समय प्रयागराज में लोगों की बेबसी को भी दिखा रहा है.