लेटेस्ट न्यूज़

महासचिव चंपत राय पर टिकीं नजरें... राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की 140 पेज की रिपोर्ट तैयार, कई सेवादारों की छुट्टी तय?

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच कर रही SIT ने 140 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है. कई सेवादारों की छुट्टी होने की अटकलों के बीच ट्रस्ट सचिव से 3 घंटे पूछताछ हुई है, वहीं महासचिव चंपत राय की जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Champat Rai
Champat Rai
social share
google news

Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और कथित अनियमितताओं की जांच अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है और करीब 140 पन्नों की एक बेहद विस्तृत और गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर ली है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद राम मंदिर परिसर से लेकर लखनऊ और दिल्ली के सियासी व धार्मिक गलियारों में भारी हलचल मच गई है. माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में मंदिर प्रशासन में बड़े स्तर पर गाज गिर सकती है.