लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में पोस्टर वॉर, अखिलेश यादव को निशाना बनाकर लगाए विवादित पोस्टर

Raebareli Crime News: रायबरेली की सियासत में पोस्टर वॉर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. रातों-रात लगाए गए पोस्टरों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पीडीए राजनीति पर तीखे सवाल उठाए गए हैं. पोस्टरों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जबकि प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में पोस्टर वॉर, अखिलेश यादव को निशाना बनाकर लगाए विवादित पोस्टर
रायबरेली में पोस्टर वॉर, अखिलेश यादव को निशाना बनाकर लगाए विवादित पोस्टर
social share
google news

Raebareli Crime News: सूबे की सियासत में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले वीवीआईपी जिले रायबरेली में एक बार फिर राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. इस बार किसी रैली या बयानबाजी से नहीं, बल्कि शहर में रातों-रात चस्पा हुए कुछ पोस्टरों ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाना बनाकर लगाए गए इन विवादित पोस्टरों ने शहर का माहौल गरमा दिया है.