परिसीमन बिल को लेकर अखिलेश यादव ने BJP को घेरा, बोले- यह उनकी बड़ी राजनीतिक भूल होगी
क्या उत्तर प्रदेश 4 हिस्सों में बंटने वाला है? यह सवाल यूपी के गलियारों में इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है. तो वहीं, अब इन अटकलों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ब्रेक लगा दिया है. आइए जानते हैं अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ ने इस बिल को लेकर क्या कहा है?
ADVERTISEMENT

क्या उत्तर प्रदेश 4 हिस्सों में बंटने वाला है? यह सवाल यूपी के गलियारों में इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है. तो वहीं, अब इन अटकलों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ब्रेक लगा दिया है. दरअसल केंद्रीय कैबिनेट ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यदि यह विधेयक संसद से पारित होता है, तो यूपी में विधानसभा की सीटें 403 से बढ़कर 600 पार तक पहुंच सकती हैं.
लेकिन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 170(1) के अनुसार किसी भी राज्य की विधानसभा सीटें अधिकतम 500 और न्यूनतम 60 ही हो सकती हैं. विधानसभा की इसी तय सीटों की सीमा को लेकर अब अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा, इस विधेयक में अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है. जिससे यह क्लियर हो गया है कि उत्तर प्रदेश का बंटवारा किए बिना राज्य में विधानसभा की सीटें बढ़ जाएंगी. आइए जानते हैं अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ ने इस बिल को लेकर क्या कहा है?
132वें संशोधन में क्या है खास?
केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन के लिए 132वें संविधान संशोधन प्रस्ताव को पास कर दिया है. इस संविधान संशोधन में अनुच्छेद 170(1) में बदलाव कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव रखा गया है. इससे उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए भी अपनी विधानसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा. साथ ही सीटों की संख्या बढ़ने पर महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई यानी 33 प्रतिशत आरक्षण के जरिए प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व भी मिल सकेगा.
अमित शाह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट के द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है. साथ ही इसमें अनुच्छेद 170 एक में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है.'
'इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा. साथ ही महिलाओं को मिलने वाले 1/3 आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा. '
'अधिक जनप्रतिनिधि अपनी क्षेत्रों की प्राथमिकताएं सदन में रख सकेंगे. इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाने विकास को गति देने में मदद मिलेगी. यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जन भागीदारी दोनों को और अधिक मजबूती देगा. उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत समर्थन करना चाहिए.'
मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है। साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है। इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा। अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएँ सदन में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएँ बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा। उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए।
— Amit Shah (@AmitShah) November 28, 2026
सीएम योगी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन विधेयक को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया है. उन्होंने कहा है कि यह फैसला 2029 के लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने का रास्ता खोलेगा और संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था प्रभावी हो सकेगी. सीएम योगी के अनुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही संसद से पास हो चुका है और परिसीमन विधेयक को मंजूरी मिलने से संसद और विधानसभाओं में सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि का मार्ग भी साफ हो जाएगा.
उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना को आधार बनाकर राज्यों की मौजूदा लोकसभा सीटों का अनुपात यथावत रखा जाएगा और उसी अनुपात में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इससे किसी भी राज्य की हिस्सेदारी प्रभावित होने की आशंका नहीं रहेगी. इसके साथ ही सीएम ने यूपी के सभी 80 लोकसभा सांसदों से विधेयक का समर्थन करने की अपील की है.
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को महिला आरक्षण से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन ऐसा कोई कदम नहीं होना चाहिए जिससे पीडीए वर्ग की महिलाएं आरक्षण के लाभ से वंचित रह जाएं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन के जरिए लोकसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने और सीटों की सीमाएं बदलने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की बड़ी राजनीतिक भूल होगी.
उन्होंने जम्मू-कश्मीर और असम का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार इसी तरह का बदलाव करना चाहती है. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ऐसी लोकसभा बनाना चाहती है, जिससे उसकी सरकार को कभी हटाया न जा सके. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी यूपी में चुनाव हार रही है इसलिए ध्यान भटकाने के लिए परिसीमन बिल ला रही है. इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी को लेकर भी बोलते हुए कहा की उनके कहने से दूसरे राज्यों के सांसद समर्थन नहीं देंगे.
