'बचपन से जानता हूं, बहुत अच्छा लड़का था...', प्रतीक के निधन पर बड़े भाई अखिलेश यादव ने इमोशनल होकर कही ये बात
Akhilesh yadav emotional reaction: अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद भावुक अखिलेश ने उन्हें बचपन से 'बहुत अच्छा लड़का' बताया. उन्होंने कहा कि परिवार इस दुख की घड़ी में एकजुट है और कानूनी कार्रवाई पर फैसला सबकी सहमति से लिया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav reaction on prateek
Akhilesh yadav emotional reaction: लखनऊ के सिविल अस्पताल में प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. KGMU हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकलते समय समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव काफी भावुक नजर आए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था. इस दौरान अखिलेश ने स्पष्ट किया कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार एकजुट है और जांच या कानूनी कार्रवाई को लेकर जो भी फैसला होगा वह परिवार की सहमति से लिया जाएगा.