Amethi E-Shram Scheme: अमेठी में मजदूरों की बदली किस्मत, E-Shram Card से अब मिलेगा ₹2 लाख बीमा और पेंशन
Amethi News: अमेठी में ई-श्रम योजना के तहत अब तक 8 लाख 44 हजार से अधिक असंगठित श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. इस योजना के तहत श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, दुर्घटना बीमा, आर्थिक सहायता और 60 साल बाद पेंशन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं.
ADVERTISEMENT

Amethi News: अमेठी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ई-श्रम योजना से जुड़कर अब अमेठी के 8 लाख 44 हजार 9 श्रमिकों को डिजिटल पहचान मिल गई है. इस योजना ने जिले के लाखों मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों, घरेलू कामगारों और छोटे कारीगरों को एक नई पहचान दी है.