लेटेस्ट न्यूज़

मौत से 5 हफ्ते पहले प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर किया था ये पोस्ट, अब आखिरी VIDEO हो रहा वायरल

Prateek Yadav Last Video: उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया.

ADVERTISEMENT

Prateek Yadav
Prateek Yadav
social share
google news

Prateek Yadav Death News: उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक शोक की लहर दौड़ गई. प्रतीक यादव भले ही सक्रिय राजनीति से दूर रहे, लेकिन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, फिटनेस और एडवेंचर पसंद अंदाज के कारण अक्सर चर्चा में बने रहते थे. बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पोस्ट शेयर किया करते थे.