लेटेस्ट न्यूज़

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बरेली में मिले 35 पाकिस्तानी, इनमें से शहनाज कैसे जाएगी Pak, इसका मामला तो फंस गया

Pahalgam Terror Response: पहलगाम हमले के बाद बरेली में पाकिस्तानी महिला शहनाज शाहिद को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है. वीजा दस्तावेज चोरी के चलते अब उन्हें बाघा बॉर्डर से वापस भेजा जाएगा.

ADVERTISEMENT

शहनाज शाहिद अपनी मां के साथ
शहनाज शाहिद अपनी मां के साथ
social share
google news

Pahalgam Terror Response: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. केंद्र सरकार ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और देशभर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की जांच का आदेश दिया है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी पड़ताल शुरू हुई. जांच में सामने आया कि जिले में कुल 35 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से 34 दीर्घकालिक वीजा (LTV) पर हैं, जबकि एक महिला शहनाज शाहिद अल्पकालिक वीजा पर भारत में मौजूद है.