आज माघ पूर्णिमा पर इन्हें मिलेगा श्रीहरि का खास आशीर्वाद, इन 4 राशियों के लोगों की इनकम खूब बढ़ेगी
माघ पूर्णिमा 2026 पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से 4 राशियों के लोगों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और रुका हुआ धन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT

1/8
साल 2026 की दूसरी पूर्णिमा यानी 'माघी पूर्णिमा' 1 फरवरी को मनाई जा रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा कुछ राशियों को मालामाल करने वाली है.

2/8
हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा को सर्वोपरि माना गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, जब चंद्रमा सूर्य के ठीक विपरीत आकर पूर्ण प्रकाशित होता है, तब यह तिथि लगती है. इस दिन दान-स्नान और विष्णु पूजन से घर में खुशहाली आती है.

3/8
वृषभ राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष छत्रछाया रहेगी. आपको धन से जुड़े बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी.

4/8
लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स अब गति पकड़ेंगे. नौकरी और बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से आपका भाग्य और भी बलवान होगा.

5/8
कर्क राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा खुशियों की सौगात लेकर आ रही है. अगर आपका पैसा कहीं अटका है, तो वह वापस मिल सकता है. आय के नए स्रोत खुलने से आपकी पुरानी चिंताएं दूर होंगी.

6/8
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाहे स्थान परिवर्तन का लाभ मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा और परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा.

7/8
सिंह राशि के लिए यह पूर्णिमा सकारात्मक ऊर्जा लेकर आई है. रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे. पुराने निवेश से तगड़ा रिटर्न मिलने की उम्मीद है, जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा.

8/8
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला समय सौभाग्यशाली है. आपकी पुरानी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा, साथ ही आर्थिक स्थिरता आपको मजबूती देगी.









