लेटेस्ट न्यूज़

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल को खरमास खत्म होते ही उदय होंगे शनि देव, फिर इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Surya Gochar 2026:14 अप्रैल 2026 को सूर्य के मेष राशि में जाने से खरमास समाप्त हो जाएगा.साथ ही 21 अप्रैल को शनि देव के उदय होने से एक शुभ संयोग बन रहा है.इस ज्योतिषीय घटना का वृषभ, तुला और कुंभ समेत चार राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

14 अप्रैल 2026 को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे जिससे एक महीने से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा. मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हटेगी और ग्रहों की चाल बदलते ही 4 राशियों का भाग्य चमक उठेगा.
 

2

2/7

खरमास खत्म होने के ठीक बाद 21 अप्रैल को शनि देव मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य का राशि परिवर्तन और शनि का उदय होना एक ऐसा दुर्लभ संयोग है जो पिछले काफी समय से चली आ रही बाधाओं को खत्म कर देगा.
 

3

3/7

वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना नई उम्मीदें लेकर आएगा. शनि के उदय होते ही आपके दिन पूरी तरह पलट जाएंगे. नौकरी और व्यापार में न केवल लाभ होगा बल्कि प्रॉपर्टी में निवेश से भी भविष्य में बड़े फायदे के संकेत हैं.
 

4

4/7

इस राशि के लोगों के लिए फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं. पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. आर्थिक रूप से आप खुद को पहले से कहीं अधिक मजबूत महसूस करेंगे.
 

5

5/7

ग्रहों के इस फेरबदल से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा. निवेश की योजनाओं से मोटा मुनाफा होगा जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं. उनके लिए यह समय वरदान साबित होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा और दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी.
 

6

6/7

तुला राशि वालों के लिए अप्रैल खुशियों की सौगात लाएगा. कार्यक्षेत्र में आपके 'क्रिएटिव आइडियाज' की तारीफ होगी और पदोन्नति की संभावनाएं बनेंगी. अचानक होने वाला धन लाभ आपका बैंक बैलेंस बढ़ाएगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
 

7

7/7

आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा. भाई-बहनों के सहयोग से आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. इस दौरान आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं.
 

follow whatsapp