लेटेस्ट न्यूज़

चांदी के रेट में फिर हो गई गिरावट, जानें अभी सिल्वर और गोल्ड का लेटेस्ट रेट क्या चल रहा

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट! बुधवार 11 फरवरी को चांदी ₹1000 से ज्यादा सस्ती हुई, वहीं सोने के दाम भी लुढ़के. शादी के सीजन में खरीदारी से पहले जानें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

अगर आप शादी-ब्याह के सीजन में गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बुधवार, 11 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. चांदी तो 1000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो गई है. आइए जानते हैं क्या हैं आज के ताजा भाव.

2

2/7

चांदी खरीदने वालों के लिए आज फायदे का दिन है. मंगलवार शाम को जो चांदी ₹2,59,100 प्रति किलो पर बंद हुई थी, उसकी कीमत बुधवार सुबह गिरकर ₹2,58,091 पर आ गई है. यानी सीधे तौर पर ₹1009 की कमी आई है. कल के मुकाबले आज सफेद धातु काफी सस्ती मिल रही है.

3

3/7

निवेश के लिए सबसे पसंदीदा 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी नरमी देखी गई है. बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,56,113 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार शाम को यह ₹1,56,255 था. इस शुद्धता वाले सोने में ₹142 की हल्की गिरावट आई है.

4

4/7

आम जनता सबसे ज्यादा 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने के गहने बनवाती है. मंगलवार शाम को इसका भाव ₹1,43,130 प्रति 10 ग्राम था, जो बुधवार सुबह ₹130 गिरकर ₹1,43,000 के स्तर पर पहुंच गया है. रिटेल मार्केट में इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा.

5

5/7

14, 18 और 23 कैरेट का रेट कुछ इस तरह रहा. 23 कैरेट (995): ₹1,55,488 (₹141 की गिरावट). 18 कैरेट (750): ₹1,17,085 (₹106 की गिरावट). 14 कैरेट (585): ₹91,326 (₹83 की गिरावट). हर कैटेगरी के सोने में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है. 

6

6/7

बीता दिन (10 फरवरी) सोने-चांदी के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोना ₹1,55,700 पर था जो शाम तक बढ़कर ₹1,56,255 हो गया था. वहीं चांदी भी ₹2,57,424 से बढ़कर ₹2,59,100 तक पहुंच गई थी. लेकिन बुधवार की सुबह बाजार फिर से सुस्त पड़ गया है.

 

7

7/7

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ये रेट्स बिना टैक्स के होते हैं. जब आप दुकान से गहने खरीदते हैं, तो आपको इस पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है, जिससे फाइनल कीमत बढ़ जाती है. IBJA के रेट्स केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों और शनिवार-रविवार को जारी नहीं किए जाते.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp