लेटेस्ट न्यूज़

Shani Nakshatra Parivartan 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश मचाएगा हलचल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा बेहद सतर्क!

शनि देव 2 जुलाई 2026 को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

ज्योतिष के अनुसार न्याय और कर्मफल के दाता शनिदेव 2 जुलाई 2026 को बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे. इसे एक बेहद प्रभावशाली ज्योतिषीय घटना माना जा रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा.
 

2

2/8

शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन पूरे 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. कुछ राशियों के लिए यह समय अवसर और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
 

3

3/8

वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों या वरिष्ठों से मतभेद संभव हैं और बनते कामों में अचानक रुकावट आने की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य जरूरी रहेगा.
 

4

4/8

इस अवधि में सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में तनाव या गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारिक साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.
 

5

5/8

कन्या राशि के जातकों के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित होगा. मानसिक तनाव, अनिद्रा और कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखना इस समय बेहतर रहेगा.
 

6

6/8

तुला राशि वालों को इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां जैसे थकान, पैरों में दर्द या मानसिक बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
 

7

7/8

इस अवधि में किसी भी प्रकार के निवेश या बड़े वित्तीय फैसलों में जल्दबाजी से बचना चाहिए. अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ना समझदारी होगी.
 

8

8/8

शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंद लोगों की मदद करना शुभ माना जाता है.