UPTak Baithak Logo

21 मार्च से बदलेगी शनि की चाल...इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम!

शनिदेव 21 मार्च 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे जहां वे 17 अप्रैल तक अस्त अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का अपने ही नक्षत्र में आना 3 राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

वैदिक ज्योतिष में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह शनिदेव कल यानी 21 मार्च को अपने ही नक्षत्र  उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि का अपने ही नक्षत्र में आना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शक्तिशाली माना जाता है जिसका गहरा असर सभी राशियों पर पड़ेगा.
 

2

2/7

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि देव इस नक्षत्र में 17 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे. खास बात यह है कि इस दौरान शनि अस्त अवस्था में भी होंगे. शनि का यह दोहरा बदलाव कुछ खास राशियों के लिए रुके हुए काम पूरे करने और नई ऊंचाइयों को छूने का संकेत दे रहा है.
 

3

3/7

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन राहत की फुहार लेकर आएगा. पिछले काफी समय से आप जिन मानसिक या शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे थे. वे अब धीरे-धीरे कम होने लगेंगी. स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा.
 

4

4/7

आर्थिक मोर्चे पर मेष राशि वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण होगा और आय के नए स्रोत विकसित होंगे. सबसे बड़ी राहत पुराने कर्ज या उधारी से मिल सकती है, जिससे आपका वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा.
 

5

5/7

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर धीरे-धीरे लेकिन ठोस सुधार लेकर आएगा. नौकरी हो या व्यापार, अब तक जो रुकावटें आपको परेशान कर रही थीं वे दूर होने लगेंगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है.
 

6

6/7

सिंह राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का विस्तार होगा. परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. निवेश से लाभ होने की संभावना है और आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा देखने को मिलेगा.
 

7

7/7

धनु राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है.निवेश के मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पोस्टिंग या प्रमोशन मिल सकता है. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और घर का माहौल खुशगवार बना रहेगा.