बुध का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 22 अप्रैल से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
बुध ग्रह ने आज 22 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है. ज्योतिष के अनुसार, बुध का यह गोचर शिक्षा, व्यापार और संचार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस परिवर्तन से वृषभ, कर्क और कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है.
ADVERTISEMENT

1/6
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि और संवाद का कारक माना गया है. 22 अप्रैल को बुध ने रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है जहां वे 30 अप्रैल तक रहेंगे. यह गोचर कई मायनों में महत्वपूर्ण है.

2/6
रेवती नक्षत्र 27 नक्षत्रों की श्रृंखला का अंतिम नक्षत्र है जिसका संबंध मीन राशि से है. मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं इसलिए बुध का यहाँ होना विशेष प्रभाव डालता है.

3/6
बुध फिलहाल अपनी नीच राशि मीन में स्थित हैं. लेकिन उनका नक्षत्र परिवर्तन कई जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है. यह बदलाव करियर और व्यापार पर सीधा असर डालेगा.

4/6
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. आपकी लंबे समय से अटकी इच्छाएं पूरी होंगी और आय के नए स्रोत विकसित होंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी वृद्धि का लाभ मिल सकता है. व्यापार में भी नए सौदे होंगे और परिवार के साथ प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.

5/6
कर्क राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खुलेंगे. विदेश से जुड़े काम बनेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास और आपसी तालमेल बेहतर होगा.

6/6
कुंभ राशि के लिए यह परिवर्तन आर्थिक मजबूती लेकर आएगा.पारिवारिक क्लेश दूर होंगे, लेकिन बातचीत में सावधानी बरतनी होगी ताकि बेवजह के विवादों से बचा जा सके.
