UPTak Baithak Logo

कैसे हुई थी क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की पहली मुलाकात? क्यूट है दोनों की लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. कोविड लॉकडाउन के दौरान कॉमन दोस्तों के जरिए शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. कई चुनौतियों और परिवार की शुरुआती असहमति के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूती से निभाया. करीब तीन साल तक एक-दूसरे का साथ देने के बाद 8 जून 2025 को दोनों ने सगाई की और अब फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/11

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की लव स्टोरी अक्सर चर्चा में रहती है. एक तरफ रिंकू ने बेहद साधारण परिवार से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया,तो दूसरी तरफ प्रिया ने कम उम्र में राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. दोनों अलग अलग दुनिया से आते थे. लेकिन किस्मत ने उन्हें एक दूसरे से मिलाया. 
 

2

2/11

सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक छोटी सी बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में प्यार में बदली और आखिरकार दोनों की सगाई तक पहुंच गई.  रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपनी मेहनत के दम पर IPL से लेकर भारतीय टीम तक का सफर तय किया. वहीं प्रिया सरोज कानून की पढ़ाई कर चुकी हैं और राजनीति में सक्रिय हैं. 
 

3

3/11

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की प्रेम कहानी कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी. उस समय प्रिया की बहन का कपड़ों का कारोबार था. बिजनेस के प्रमोशन के लिए कुछ कॉमन दोस्तों ने रिंकू और प्रिया का परिचय कराया. शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी. लेकिन धीरे-धीरे यह बातचीत बढ़ने लगी और दोनों अच्छे दोस्त बन गए.

4

4/11

'Pyaar Ki Adaalat' को दिए एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी लव स्टोरी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे. प्रिया ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्हें रिंकू पहली नजर में ही पसंद आ गए थे और वह उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट भी देखा करती थीं. वहीं रिंकू हंसते हुए कहते हैं कि पसंद चाहे किसी को पहले हुई हो लेकिन बातचीत शुरू करने के लिए पहला मैसेज उन्होंने ही किया था. 
 

5

5/11

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लेकिन इसका एहसास दोनों को कुछ समय बाद हुआ.रिंकू ने भी स्वीकार किया कि उन्हें प्रिया शुरू से ही पसंद थीं और उन्होंने ही सबसे पहले अपने दिल की बात कही थी.
 

6

6/11

दोनों की पहली मुलाकात भी काफी दिलचस्प रही है. मिलने का समय तय हुआ. लेकिन रिंकू करीब 4 घंटे देर से पहुंचे. इस वजह से प्रिया काफी नाराज हो गई थीं और उन्होंने रिंकू को डांट भी दिया था. आज भी दोनों इस किस्से को याद करके हंसते हैं.
 

7

7/11


रिंकू ने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने पहली बार प्रिया को देखा तो वह लंबी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं वह खुद बहुत साधारण शॉर्ट्स पहनकर पहुंचे थे. हालांकि पहली मुलाकात की यह छोटी सी नाराजगी उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं डाल सकी और दोनों की नजदीकियां लगातार बढ़ती चली गईं.
 

8

8/11

हर प्रेम कहानी की तरह इस रिश्ते में भी चुनौतियां थीं. प्रिया सरोज ने बताया कि उनके पिता शुरुआत में इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. वह चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी किसी IAS अधिकारी से हो. परिवार को इस रिश्ते को लेकर कुछ समय तक संदेह भी रहा.लेकिन जैसे जैसे उन्होंने रिंकू को करीब से जाना, उनकी सोच बदलने लगी. रिंकू का संघर्ष, मेहनत और परिवार के प्रति उनका व्यवहार सभी को पसंद आया. धीरे धीरे परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया.
 

9

9/11

रिंकू और प्रिया ने अपने रिश्ते में कभी जल्दबाजी नहीं दिखाई. दोनों ने अपने अपने करियर को प्राथमिकता दी और एक दूसरे का पूरा साथ दिया. रिंकू क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ते रहे और भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे. करीब तीन साल तक दोनों ने धैर्य के साथ अपने रिश्ते को संभालकर रखा. 
 

10

10/11

कई सालों के इंतजार के बाद दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए पूरी तरह तैयार हो गए. इसके बाद 8 जून 2025 को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई. सगाई के बाद प्रिया ने बताया कि वह इस दिन का करीब तीन साल से इंतजार कर रही थीं और आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया.
 

11

11/11

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी पहले नवंबर 2025 और फिर फरवरी 2026 में होने की चर्चा थी. हालांकि रिंकू के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल की वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी. अब दोनों के 2026 में शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद की जा रही है.



(इस खबर को यूपी तक के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)