18 साल का युवक 38 साल की महिला संग था रिलेशन में, बाद में पता चली उसे 3 बच्चों वाली बात
बिहार की 38 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर 20 साल छोटे युवक से प्यार हो गया. महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर यूपी के लखीमपुर खीरी पहुंच गई. पुलिस, पंचायत और बच्चों की भावुक अपील के बावजूद महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही.
ADVERTISEMENT

1/8
बिहार की 38 साल की महिला सुमन कुमारी उर्फ लवली की इंस्टाग्राम पर रील बनाने के दौरान यूपी के लखीमपुर खीरी निवासी 18 साल के पवन से दोस्ती हुई. करीब 6 महीने की बातचीत के बाद यह दोस्ती इस कदर जुनून में बदली कि महिला ने अपने 15 साल पुराने रिश्ते और परिवार को दांव पर लगा दिया.

2/8
सुमन का पति प्रद्युम्न बिहार में मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करता था. दोनों के तीन मासूम बच्चे भी हैं. इंस्टाग्राम वाले प्यार की खातिर महिला अपने पति और तीनों बच्चों को छोड़कर अचानक बिना बताए घर से निकल गई.

3/8
पवन उस दौरान हरियाणा के सोनीपत की एक निजी कंपनी में काम करता था. करीब 3 महीने पहले सुमन सीधे सोनीपत पहुंची और दोनों एक साथ रहने लगे. हालांकि कुछ समय बाद अन्य लोगों से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई.

4/8
आपसी विवाद बढ़ने पर पवन सोनीपत छोड़कर अपने गांव लखीमपुर खीरी (नीमगांव) लौट आया. लेकिन सुमन ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और 4 दिन पहले वह भी पवन के गांव पहुंच गई और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई.

5/8
18 साल के युवक के साथ 38 साल की महिला के आने से गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बुलाई. सूचना मिलने पर महिला का पति भी तीनों बच्चों को लेकर बिहार से लखीमपुर खीरी पहुंच गया.

6/8
नीमगांव थाने में पुलिस, स्थानीय लोगों और पति-बच्चों ने सुमन को बहुत समझाया. मासूम बच्चे अपनी मां से वापस चलने की गुहार लगाते रहे. लेकिन महिला के सिर पर 20 साल छोटे प्रेमी का खुमार इस कदर हावी था कि उसने किसी की एक न सुनी.

7/8
महिला ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि उसका पति कुछ कमाता नहीं था. इसलिए वह उसके साथ नहीं रहेगी. उसने कहा कि बच्चे पति के हैं तो उनकी जिम्मेदारी भी वही उठाए. वहीं युवक पवन का दावा है कि महिला ने उससे शादी और बच्चों की बात छिपाई थी.

8/8
तमाम कोशिशों के बावजूद जब महिला अपनी जिद पर अड़ी रही तो बेबस पति अपने तीनों बिलखते बच्चों को साथ लेकर वापस बिहार लौट गया. सोशल मीडिया पर शुरू हुई इस लव स्टोरी का अंत एक परिवार के उजड़ने के साथ हुआ.
