लेटेस्ट न्यूज़

14 सालों में कितनी बदल चुकी हैं आराध्या बच्चन, रेड ड्रेस में मॉम ऐश्वर्या की लगीं कार्बन कॉपी

Aaradhya Bachchan Photos: कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय संग पहुंचीं 14 साल की आराध्या बच्चन ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींच लिया. रेड गाउन, सटल मेकअप और स्टाइलिश अंदाज में आराध्या बिल्कुल मां ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी नजर आईं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन हर दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार वो कान्स 2026 में अपनी मां ऐश्वर्या के साथ हर बार की तरह शामिल हुईं. तस्वीरों में देखिए इन 14 सालों में आराध्या अब तक कितनी बदल चुकी हैं.
 

2

2/7

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी मुंबई के टॉप स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं. इस स्कूल में आराध्या के अलावा शाहरुख खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर और रितेश देशमुख जैसे कई स्टार्स के बच्चे पढ़ते हैं.

3

3/7

14 साल की आराध्या बच्चन इन दिनों अपने कान्स लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं. इन तस्वीरों में वह बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं. 
 

4

4/7

रेड कलर के सैटिन गाउन और शाइनी केप में आराध्या ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इस इवेंट के लिए 14 साल की आराध्या ने अपने बालों को साइड पार्टिंग और लूज कर्ल्स में खुला रखा था और वे बिल्कुल ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी लग रही थीं.
 

5

5/7

आराध्या ने गाउन संग अपना मेकअप काफी सटल और ग्लोइंग रखा. लाइट बेस, ग्लॉसी लिप्स में ऐश्वर्या की लाडली ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. ग्लैमरस लुक में आराध्या को जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया. आराध्या बच्चन ने मां ऐश्वर्या राय संग कई पोज दिए. 14 साल की आराध्या किसी डीवा से कम नहीं लगीं. 
 

6

6/7

बता दें कि आराध्या बचपन से ही अपनी मां ऐश्वर्या के साथ कान्स फेस्टिवल में आती रही है, लेकिन ये पहली बार है जब उन्होंने अपनी मां के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया और तस्वीरें क्लिक कराईं.
 

7

7/7

ऐश्वर्या और आराध्या को एक साथ रेड कार्पेट पर पोज देते हुए अब तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रहे हैं.