UPTak Baithak Logo

मुजफ्फरनगर में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर जा बैठा तेंदुआ, ड्रामैटिक रेस्क्यू ऑपरेशन का हुआ ये हाल

मुजफ्फरनगर में सोमवार को उत्तराखंड की शिवालिक पहाड़ियों से निकलकर एक तेंदुआ तक़रीबन 40 फीट ऊंचे पॉपुलर के पेड़ पर आकर बैठ गया. इसके चलते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मुजफ्फरनगर में सोमवार को उत्तराखंड की शिवालिक पहाड़ियों से निकलकर एक तेंदुआ तक़रीबन 40 फीट ऊंचे पॉपुलर के पेड़ पर आकर बैठ गया. इसके चलते क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई. पेड़ पर चढ़े इस तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा लगाकर जाल भी बिछाया. कई घंटों की मशक्कत के बाद भी खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम इस तेंदुए का रेस्क्यू नहीं कर पाई. खुद वन विभाग के अधिकारी जरूरी संसाधन ना होने को इसकी वजह बता रहे हैं.