स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद संग की शादी, प्रोटेस्ट के बीच पनपा था प्यार
मशहूर एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से कोर्ट मैरेज कर ली है. स्वरा ने एक प्यारा…
ADVERTISEMENT

मशहूर एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से कोर्ट मैरेज कर ली है. स्वरा ने एक प्यारा सा वीडियो ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी शेयर की है. फहाद ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को रीट्वीट कर लोगों को दोनों की शादी की खबर दी है. स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के स्टेट प्रेसिडेंट हैं.