लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम संग मायावती के राज में भी रही हनक पर मुख्तार-अफजाल का यह ख्वाब, ख्वाब ही रहा

गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को गैगस्टर एक्ट के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई तो वहीं मुख्तार के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को गैगस्टर एक्ट के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई तो वहीं मुख्तार के भाई सांसद अफजाल को भी 4 साल की सजा सुनाई गई है. इस सजा के बाद अफजाल अंसारी की सांसद सदस्यता भी जाना तय माना जा रहा है. बता दें कि कभी इन अंसारी ब्रदर्स का राजनीतिक रसूख गाजीपुर समेत पूर्वांचल की सैकड़ों सीटों पर था. खुद को कानून से ऊपर समझने वाले मुख्तार ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वह कानून के शिकंजे में ऐसा फंसेगा कि फिर बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा.