UPTak Baithak Logo

लोको पायलट की इस गलती की वजह से वंदे भारत ट्रेन हुई जाम, गेट नहीं खुले, मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के आगरा में वंदे भारत ट्रेन के लोकोमोटिव पायलट की एक गलती की वजह से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में वंदे भारत ट्रेन के लोकोमोटिव पायलट की एक गलती की वजह से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लोको पायलट (ड्राइवर) के वंदे भारत ट्रेन में एक गलत बटन दबा देने के कारण टेक्निकल फॉल्ट हो गया और ट्रेन का सिस्टम जाम हो गया. वंदे भारत ट्रेन का पूरा सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटिक है. लिहाजा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी की खड़ी रह गई. उसके दरवाजे भी नहीं खुले. यात्री ट्रेन के अंदर बन्द हो गए और स्टेशन पर खड़े यात्री वंदे भारत ट्रेन के अंदर नहीं जा सके. दरवाजा न खुल पाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आगरा कैंट स्टेशन पर हड़कंप मच गया.