UP चुनाव: मेरठ में वोटिंग शुरू, समाजवादी पार्टी ने किठौर में मतदान को लेकर लगाए ये आरोप

यूपी तक

• 03:31 AM • 10 Feb 2022

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. इसमें मेरठ जिले की 7 विधानसभा सीटों के…

UP Tak
Google CTA

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. इसमें मेरठ जिले की 7 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हो रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने मेरठ में वोटिंग को लेकर कुछ आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा है.

यह भी पढ़ें...

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा, “मेरठ की किठौर-46 विधानसभा सीट के बूथ संख्या 82 पर लंबी कतार लग चुकी है लेकिन अधिकारी मतदान शुरू नहीं करा रहे हैं. चुनाव आयोग से अनुरोध है कि तत्काल संज्ञान लेकर सुचारू मतदान सुनिश्चित कराएं.”

आपको बता दें कि मेरठ में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं.

  • सिवालखास

  • सरधना

  • हस्तिनापुर

  • किठौर

  • मेरठ कैंट

  • मेरठ शहर

  • मेरठ साउथ

सरधाना सीट से बीजेपी के विधायक संगीत सोम की प्रतिष्ठा दांव पर है. इसी तरह हस्तिनापुर सीट से बीजेपी के दिनेश खटिक अपनी सीट बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

UP चुनाव: पहले चरण में 58 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, जानें नोएडा से लेकर मेरठ तक का हाल