‘तीन P’ के बाद अब ‘ABCD’ को लेकर अमित शाह के बयान पर अखिलेश का पलटवार

यूपी तक

• 11:36 AM • 28 Dec 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अमित शाह और समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच भी वार-पलटवार देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें...

28 दिसंबर को अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ”हाथरस, लखीमपुर, गोरखपुर, आगरा कांड जैसे अन्य कांडों की वजह से अब तो भाजपा के समर्थक भी भाजपा के खिलाफ खड़े होकर कह रहे हैं ABCD… मतलब : A = अब, B = भाजपा, C = छोड़, D = दी.”

दरअसल, इससे पहले 28 दिसंबर को ही शाह ने हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ABCD का जिक्र कर एसपी को निशाने पर लिया था. उन्होंने कहा था, ”समाजवादी पार्टी की A, B, C, D ही उल्टी है. इनके A का मतलब है- अपराध और आतंक. B का मतलब है- भाई-भतीजावाद. C का मतलब है- करप्शन. D का मतलब है- दंगा.”

‘तीन P’ पर भी हो चुकी है बयानबाजी

अमित शाह ने 26 दिसंबर को कहा था, “एसपी सरकार में उत्तर प्रदेश में तीन P अर्थात् परिवारवाद, पक्षपात और पलायन का बोलबाला था.”

इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था, ”भाजपा के शासनकाल में 3P हैं, पाखंड, प्रताड़ना और प्राणघातक”

अमित शाह का तंज, ‘इनकम टैक्स की रेड हुई तो अखिलेश के पेट के अंदर मचलन होने लगी’