हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीतीं विनेश फोगाट तो बृजभूषण का फूटा गुस्सा, ये सब कह दिया

यूपी तक

• 04:02 PM • 08 Oct 2024

Vinesh and Brij Bhushan Sharan Singh news: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है. विनेश की जीत पर अब बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है.

Google CTA

Vinesh and Brij Bhushan Sharan Singh news: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है. कांग्रेस ने विनेश को जुलाना सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. विनेश ने बीजेपी के कैंडिडेट योगेश कुमार को 6015 वोटों से शिकस्त दी है. अब विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह का रिएक्शन सामने आया है. 

यह भी देखें...

यूपी Tak से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'हरियणा में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है, इसलिए हरियाणा की जनता को धन्यवाद. यहां किसान आंदोलन और पहलवान आंदोलन के नाम पर जनता को भ्रमित करने का काम किया गया.' आगे विनेश फोगाट का नाम लिए बिना बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज का रिजल्ट बताता है कि जो पहलवान जीते हैं वो नायक नहीं खलनायक हैं. 

ऊपर शेयर की गई वीडियो में विस्तार से देखिए बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट को लेकर और क्या-क्या बयान दिया है.