उत्तर प्रदेश में UP Board Exam 2026 की शुरुआत हो गई है. परीक्षा के पहले दिन ही सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरें वायरल होने से हड़कंप मच गया, जिस पर बोर्ड और सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है. बोर्ड ने पेपर लीक की खबरों को कोरी अफवाह और भ्रामक बताया है.
ADVERTISEMENT
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित करने के लिए ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है और कड़ी कार्रवाई की तैयारी है.
परीक्षा के हाईटेक इंतजाम
प्रदेश भर में 8,273 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर और हाई-स्पीड इंटरनेट के जरिए लाइव निगरानी की जा रही है. 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है और लखनऊ में एक राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस साल कुल 54,37,798 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. यह परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी.
सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश
सीएम योगी ने 'एक्स' (ट्विटर) पर पोस्ट कर छात्रों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी परीक्षण है. इस बीच बोर्ड ने किसी भी गड़बड़ी या जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं:
1800-180-6607
1800-180-6608
ADVERTISEMENT









