शादी में अखिलेश यादव की सरप्राइज विजिट ने पूरे गांव को बना दिया उनका दीवाना, वायरल 'भाभी' रूबी यादव ये बोलीं

Akhilesh Yadav Surprise Visit: इटावा के एक छोटे से गांव में जब अचानक पहुंचे अखिलेश यादव! जानिए क्यों उन्होंने प्लास्टिक के गिलास को देखकर घरवालों को टोका और वहां के प्रसिद्ध मठे के आलू का स्वाद कैसा लगा.

यूपी तक

• 12:22 PM • 18 Feb 2026

follow google news

इटावा के नंगला कहरी गांव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक विवाह कार्यक्रम में अचानक पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच यूपी Tak ने वहां के ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की है. उन्होंने कई रोचर बातें बताई हैं. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि अखिलेश यादव 14 फरवरी को हवाई पट्टी से गुजर रहे थे, तभी राजेंद्र सिंह के घर पर शादी (मंडप) का कार्यक्रम और भीड़ देखकर वे अचानक वहां रुक गए. परिवार का कहना है कि उन्होंने कार्ड तो भेजा था, लेकिन उन्हें रत्ती भर भी उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा नेता बिना किसी पूर्व सूचना या प्रोटोकॉल के उनके घर आ जाएगा.

अखिलेश ने उठाया 'मठे के आलू' का लुत्फ

अखिलेश यादव ने वहां खड़े होकर इटावा-मैनपुरी के प्रसिद्ध मठे के आलू खाए. ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में मठे के आलू के बिना कोई भी दावत पूरी नहीं मानी जाती. दूल्हे के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि जब उन्होंने अखिलेश यादव को कार्ड दिया था, तब उन्होंने बड़े ध्यान से नाम और नंबर नोट किया था, जिससे उन्हें महसूस हुआ कि वे बहुत ही जमीन से जुड़े इंसान हैं. 

अखिलेश के साथ सेल्फी लेकर वायरल हुईं रूबी यादव ये बोलीं

इस बीच रूबी यादव नाम की महिला भी काफी चर्चा में हैं. इन्होंने भीड़ के बीच अखिलेश यादव से बड़े ही अपनेपन से कहा था कि भैया, हमारे कैमरा में भी देख लो. रूबी ने बताया कि अखिलेश यादव उन्हें बिल्कुल अपने परिवार के सदस्य जैसे लगे और उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया.  जब अखिलेश यादव को प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास में मठे के आलू दिए गए, तो उन्होंने तुरंत टोकते हुए कहा कि यह हानिकारक है और इससे कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं. उन्होंने परिवार को सलाह दी कि भविष्य में मिट्टी के कुल्हड़ का ही इस्तेमाल करें. परिवार ने भी उनकी बात मानते हुए आगे से मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल का संकल्प लिया.