'आपने तो धोखा दे दिया ना...' डिंपल यावद ने मीडिया के सामने ऐसा क्यों कह दिया?

यूपी तक

• 02:31 PM • 03 Aug 2026

सपा सांसद डिंपल यादव ने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के बाद दर्ज हुई एफआईआर पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आंदोलन खत्म करने के दौरान छात्रों और बेटियों पर कार्रवाई न करने का भरोसा दिया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादे से पीछे हट गई और युवाओं, खासकर छात्राओं को निशाना बनाया जा रहा है.

UP Tak
Google CTA

जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन खत्म होने के बाद दर्ज हुई एफआईआर को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब बात किसी भी बच्चे या बेटी पर कार्रवाई न होने की हुई थी तो फिर कार्रवाई क्यों की गई?

यह भी पढ़ें...

'आंदोलन खत्म इस शर्त पर हुआ था, तो फिर FIR क्यों?'

लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा, 

"आंदोलन खत्म ही इस बात पर हुआ था कि किसी भी हमारे बच्चे पर, बेटियों पर FIR नहीं होगी, तो आखिरकार एफआईआर हुई ही क्यों? आप तो अपनी बात से पीछे हट गए, आपने तो धोखा दे दिया."

डिंपल यादव ने आगे कहा कि पूरे आंदोलन के निष्कर्ष में तय हुआ था कि किसी भी युवा, छात्र या हमारी बेटियों पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी, लेकिन सरकार अपनी ही कही बात से पीछे हट गई.

'बेटियों की किया जा रहा टार्गेट'

डिंपल यादव ने सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि पूरा जो देश है यह आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से ही चल रहा है, इसी विचारधारा को तोड़ने का काम genz के बच्चों ने किया था, इसीलिए उनको इतना प्रताड़ित किया जा रहा है, बेटियों को खास तौर पर टारगेट किया जा रहा है. सपा सांसद ने सवाल किया कि क्यों टार्गेट किया जा रहा है, अब हमारी बेटियां क्या आरएसएस की विचारधारा से चलेंगी?

अब देखने वाली बात होगी कि डिंपल यादव के इस तीखे जुबानी हमले और 'धोखे' वाले बयान पर सरकार या सत्ता पक्ष की तरफ से क्या रिएक्शन आता है.