'अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा तो'... गाजियाबाद में असद के एनकाउंटर के बाद सीएम योगी ने दिया विस्फोटक बयान

संजीव शर्मा

01 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

CM Yogi On Surya Murder Case: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या उर्फ सूर्यप्रताप हत्याकांड और उसके मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया है.

cm yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Google CTA

CM Yogi On Asad Encounter: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या उर्फ सूर्यप्रताप हत्याकांड और उसके मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोस्ती या किसी भी रिश्ते की आड़ में अपराध और छूटेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है, तो समझो कि वो गलती कर रहा है, याद रखना हमारी संवेदना सामान्य नागरिकों के प्रति है. जबकि अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें...

कानून का राज भी जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है. प्रधानमंत्री के "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र के अनुरूप प्रदेश में विकास कार्य किए जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको ध्यान में रखना होगा अहिंसा और मानवता का आभूषण है लेकिन शास्त्र उठाना होगा अगर सामने खरदूषण है तो.

असद एनकाउंटर पर सख्त संदेश

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में हुए सूर्या हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. पुलिस जांच में सामने आया था कि मामूली विवाद के बाद सूर्या की हत्या कर दी गई थी. मामले में मुख्य आरोपी असद बाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. इस घटना के बाद प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई थी. मुख्यमंत्री के हालिया बयान को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई है.