'ईगो था या एटीट्यूड, समझ नहीं आया'... एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव से मिली लड़की आराध्या मिश्रा ने ऐसी बात क्यों बोली

UP News: अखिलेश यादव से एक्सप्रेसवे पर मिली मैनपुरी की आराध्या मिश्रा. पत्र का जिक्र करने पर अखिलेश के व्यवहार से बच्ची हुई मायूस. बोलीं- 'लगा उनमें थोड़ा ईगो है.'

Aaradhya Mishra

पुष्पेंद्र सिंह

05 Mar 2026 (अपडेटेड: 05 Mar 2026, 09:21 AM)

follow google news

UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी की एक बच्ची आराध्या मिश्रा की मुलाकात का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मुलाकात के बाद बच्ची और उसके परिवार ने अखिलेश यादव के व्यवहार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, आराध्या मिश्रा और उनके पिता लखनऊ से मैनपुरी लौट रहे थे तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के एक टोल प्लाजा पर उनकी मुलाकात अचानक यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से हो गई. आराध्या ने बताया कि वह अखिलेश यादव को एक पत्र लिख चुकी थीं और उसी का जिक्र करने के लिए वह उनके पास गईं. आराध्या ने अब यूपी Tak से बातचीत में कहा कि मुलाकात का अनुभव वैसा नहीं रहा जैसा उन्होंने सोचा था. 

यह भी पढ़ें...

'ईगो था या एटीट्यूड, समझ नहीं आया'

आराध्या के अनुसार, "मुझे लगा कि शायद उनमें थोड़ा ईगो या एटीट्यूड था. जैसे ही मैंने उन्हें बताया कि मैं वही आराध्या मिश्रा हूं जिसने आपको पत्र लिखा था, वह अचानक शांत हो गए और बस ओके-ओके कहकर चले गए."

सनातन धर्म पर लिखे पत्र का नहीं मिला जवाब

आराध्या ने पिछले साल अखिलेश यादव को एक पत्र लिखा था. पत्र लिखने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा सनातन धर्म और कुंभ को लेकर की गई कुछ टिप्पणियां उन्हें डिसरिस्पेक्टफुल लगी थीं. उन्होंने पत्र में अखिलेश यादव और डिंपल यादव को महाकुंभ जाने की सलाह भी दी थी, लेकिन उन्हें उस पत्र का कोई जवाब नहीं मिला.

पिता बोले- 'बच्ची बड़े चाव से गई थी, पर मिला ठंडा रिस्पांस'

आराध्या के पिता आशुतोष ने बताया कि टोल प्लाजा पर अखिलेश जी को देखते ही बच्ची उनसे मिलने की जिद करने लगी. उन्होंने कहा, "वीडियो में भी देखा जा सकता है कि आराध्या ने खुद हाथ बढ़ाया, लेकिन अखिलेश जी का रिस्पांस वैसा नहीं था. शायद पत्र का जिक्र करने और आराध्या मिश्रा नाम सुनने के बाद उनका चेहरा थोड़ा अजीब हो गया था. नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के नाम से हमारा सीना गर्व से चौड़ा होता है, हमें उम्मीद थी कि अखिलेश जी अच्छे से मिलेंगे."

डिंपल यादव को लेकर आराध्या ने ये कहा

राजनीति में ज्यादा रुचि न रखने वाली आराध्या ने बताया कि उन्हें मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव काफी स्वीट लगती हैं. साथ ही उन्होंने यह भी इच्छा जाहिर की कि वह भविष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती हैं. नेतृत्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो देश और बच्चों के भविष्य के लिए विकास करेगा, वही सही लीडर है. 

यहां देखें वीडियो: