उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार, 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है. इस बीच ‘UP में का बा’ गाकर ‘गदर’ मचा देने वालीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने पहले चरण की वोटिंग वाले दिन अपना एक नया गाना रिलीज किया है. बता दें कि नेहा ने इस गाने के जरिए अपने ही भोजपुरी अंदाज में लोगों से वोट करने की अपील की है.
ADVERTISEMENT
नेहा के नए गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं, “ए चाची, ए चाचा, ए काकी, ए काका…सुनो मेरे भइया न…वोट देवल अधिकार तोहार तो वोट देवे जाइए न…”
लोक गायिका ने कहा है,
“मेरे गीत लोकतंत्र के गीत हैं और लोकतंत्र में इजाफे के लिए काम करने वालों की तारीफ की जाती है. मेरी आलोचना से कुछ नहीं मिलने वाला. सरकारों से सवाल पूछिये, इस वक्त वही जरूरी है.”
नेहा सिंह राठौर
वहीं, नेहा सिंह राठौर ने अपील करते हुए कहा है, “बड़ी से बड़ी संख्या में वोट दीजिये, लोकतंत्र को मजबूत बनाइए.”
आपको बता दें कि पहले चरण की 58 विधानसभा सीटों में से 2017 में BJP को 53 सीटों पर जीत मिली थी. इस पहले चरण के चुनाव में 9 मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है.
UP चुनाव फेज 1 वोटिंग: PM मोदी, मायावती, अखिलेश, प्रियंका ने कुछ ऐसे की वोट डालने की अपील
ADVERTISEMENT











