पूर्वांचल के माफियाओं की ये लिस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल, इसका सच जान चौंक जाएंगे

रजत सिंह

08 Dec 2025 (अपडेटेड: 08 Dec 2025, 07:46 PM)

UP News: यूपी में कफ सिरप कांड लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में माफियाओं की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जानिए ये पूरी कहानी.

List of cough syrup mafias, UP mafia, UP news, Yogi Adityanath, cough syrup controversy, cough syrup scandal, up viral news

UP News

Google CTA

UP News: 'UP Tak' के इस खास कार्यक्रम 'पूर्वांचल की बात' हम आपके लिए हर सोमवार से शुक्रवार लेकर आते हैं. इस खास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की सियासत, जुर्म और वायरल खबरों को लेकर बात की जाती है. दरअसल पूरे उत्तर प्रदेश की नजर पूर्वांचल पर रहती है. यहां के बाहुबली, माफिया, राजनीति हमेशा चर्चाओं में रहते हैं. यहां की घटनाएं पूरे राज्य पर असर डालती हैं. ऐसे में आज 'पूर्वांचल की बात' कार्यक्रम में हम बात करने जा रहे हैं माफिया लिस्ट की, जो खूब वायरल है. दरअसल उत्तर प्रदेश के माफियाओं की एक लिस्ट इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है और इसकी चर्चा सियासी हलकों में भी है.

यह भी पढ़ें...

वीडियो देखिए

ये वीडियो भी देखिए

माफिया जी हां, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ राज में अक्सर माफिया पर कार्रवाई, माफिया को खत्म करने की बात की जाती है. इसी को लेकर साल 2023 में योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के माफियाओं की एक लिस्ट भी जारी की थी. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के जोनल वाइस माफियाओं का जिक्र किया गया था. विस्तार से बताया गया था कि उत्तर प्रदेश के किस हिस्से में कौन सा माफिया है. अब उसी लिस्ट का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल है. इस लिस्ट को कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

बुलडोजर कब चलेगा?

पवन खेड़ा ने लिस्ट शेयर करते हुए कहा है कि आखिर इन माफियाओं पर बुलडोजर कब चलेगा. आपको बता दें कि इस लिस्ट में प्रयागराज से अतीक अहमद, दिलीप मिश्रा, बच्चा पासी, राजेश यादव, जावेद उर्फ पप्पू, गणेश यादव, जाकिर हुसैन के नाम हैं. दूसरी तरफ वाराणसी जोन की लिस्ट में बृजेश सिंह का नाम भी लिखा हुआ है. इसी के साथ सुभाष सिंह ठाकुर, अभिषेक हनी, सुधाकर सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप सिंह का नाम भी माफियाओं में शामिल है. दरअसल ये पूरा मामला कफ सिरप से जुड़ा हुआ है और सजातीय माफियाओं को लेकर ये पूरा बवाल हो रहा है.