SP Singh Patel News: राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोली चलवाने के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के फैसले को लेकर सियासी बयानबाजी फिर तेज हो गई है. सपा सांसद एस.पी. सिंह पटेल ने यूपी Tak से EXCLUSIVE बातचीत में मुलायम सिंह के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उस समय जो जरूरी था, वही किया. सांसद ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर भी सवाल उठाए. इसके अलावा उन्होंने प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की कथा का विरोध करने की बात कही.
ADVERTISEMENT
गोली चलाने के फैसले को सही बताया
सपा सांसद ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान विवादित ढांचे का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित था और उसे गिराने का कोई आदेश नहीं था. उन्होंने कहा, 'वही पुराना राग अलापते रहते हैं कि कारसेवकों पर गोलियां क्यों चलीं. जब कारसेवक जबरदस्ती कर रहे थे और मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित था, उस पर कोई आदेश नहीं था, तो उसको रोकने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो उन्होंने गोली चलवाई थी. किसी धर्म के समर्थन में या किसी धर्म के विरोध में गोली नहीं चली थी, उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने किया जो जरूरी था.' बाबरी मस्जिद गिराने का भी सुप्रीम कोर्ट से कोई आदेश नहीं आया था. सांसद ने कहा, 'जो चीज जहां पर है, वह वैसे ही रहनी चाहिए. उसके हम लोग प्रबल समर्थक हैं.'
यह भी पढ़ेंः सहारनपुर की 2 मुस्लिम बहनों के निकाह के कार्ड पर हिंदू दूल्हों के नाम देख भड़के लोग, शादी रुकवाने के लिए गार्डन मालिक को फोन पर दी धमकी
धीरेंद्र शास्त्री की कथा का विरोध करेगी सपा
सांसद ने प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को अनुचित बताते हुए विरोध करने का ऐलान किया. उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री की बातें आस्था को ठेस पहुंचाती हैं और वह हिंदू महिलाओं तथा भगवानों का अपमान करते हैं. सांसद ने उन्हें विवादित व्यक्ति बताते हुए कहा, 'धीरेंद्र शास्त्री का इसीलिए समाजवादी पार्टी विरोध करती है. हिंदू धर्म का कट्टर दुश्मन हो सकता है. प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री जी की कथा होना कोई उचित बात नहीं है, वह एक विवादित व्यक्ति हैं, वह कभी भी कुछ बोल देते हैं.' वहीं, अखिलेश यादव के मथुरा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश मथुरा और वृंदावन जाते होंगे, लेकिन इसका ढिंढोरा नहीं पीटते. उनके मुताबिक धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रचार करना जरूरी नहीं है.
यह भी पढ़ेंः CRPF कैंप हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, रामपुर में 7 जवानों की ली थी जान
ADVERTISEMENT











