'12 नहीं, 6 दिसंबर को राम मंदिर जाइए...' अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कसा तंज!

आशुतोष चौबे

• 11:15 AM • 10 Nov 2026

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है.

Akhilesh Yadav and Pankaj Chaudhary

Akhilesh Yadav and Pankaj Chaudhary

Google CTA

Pankaj Chaudhary On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है. यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश की रामभक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्हें 12 दिसंबर के बजाय 6 दिसंबर को राम मंदिर जाने की सलाह दी है. उन्होंने रामभक्तों की हत्या के मुद्दे पर माफी मांगने की बात भी कही है. बता दें 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों की भीड़ ने विवादित ढांचे (बाबरी मस्जिद) को गिराना शुरू किया और लगभग 5 घंटे के भीतर इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें...

परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव

सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने 'पंचायत आजतक' के मंच पर अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की जानकारी दी थी. उनके मुताबिक, अखिलेश 12 दिसंबर को पत्नी डिंपल यादव, बेटे और बेटी के साथ अयोध्या जाएंगे. यह धार्मिक दौरा होगा. इस दौरान वे हनुमानगढ़ी के बजरंग बली मंदिर और राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे. इसके अलावा अखिलेश विभिन्न मठों में जाकर साधु-संतों से मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे.

यह भी पढ़ें- ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर,1 जनवरी से गरीब रथ-मगध समेत इन 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर, देखें पूरी लिस्ट

पंकज चौधरी ने पोस्ट कर क्या कहा?

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर रामभक्ति का स्वांग रचने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, 'अगर भगवान श्रीराम पर ये नया पैंतरा नहीं, सच्चा पश्चाताप है! तो 12 नहीं, 6 दिसंबर को राम मंदिर जाइए. जिन सैकड़ों रामभक्तों की हत्या कराई, उस महापाप पर माफ़ी मांगिये. मत समझिये कि आपके पुराने पाप धुल जाएंगे, बल्कि इस रामभक्ति के स्वांग से बचा-खुचा अस्तित्व भी गंवाएंगे.' पोस्ट के आखिर में उन्होंने #कारनामे_बोलते_हैं लिखा.