सपा प्रतिनिधिमंडल ने कुशीनगर में मदनी मस्जिद स्थल का निरीक्षण किया, अखिलेश यादव को सौंपेगा रिपोर्ट

यूपी तक

• 07:35 PM • 11 Feb 2025

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मदनी मस्जिद स्थल का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को कुशीनगर जिले के हाटा का दौरा किया.

Kushinagar, Kushinagar News, kushinagar madani masjid, kushinagar madni masjid, Kushinagar Bulldozer Action, Kushinagar Madni Masjid Demolition, up news, कुशीनगर, मदनी मस्जिद, कुशीनगर मदनी मस्जिद, कुशीनगर न्यूज,

UP News

Google CTA

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मदनी मस्जिद स्थल का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को कुशीनगर जिले के हाटा का दौरा किया. मस्जिद का एक हिस्सा प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है. हाटा के दौरे में प्रतिनिधिमंडल विस्तृत जानकारी जुटाकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक रिपोर्ट सौंपेगा. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह और पूर्व सांसद बालेश्वर यादव जैसे वरिष्ठ सपा नेता शामिल थे. यह दौरा जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा के बीच मस्जिद में विध्वंस अभियान चलाने के दो दिन बाद हुआ है.

यह भी पढ़ें...

अधिकारियों ने दावा किया कि ध्वस्त किया गया ढांचा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया था, जबकि मस्जिद समिति ने इस कार्रवाई को उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन बताया.  समिति ने आरोप लगाया कि विध्वंस अदालत के स्थगन आदेश के बावजूद हुआ. समिति ने कहा कि नौ फरवरी की सुबह बुलडोजर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना के मस्जिद संरचना के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया.

 

 

समिति ने अधिकारियों से जवाबदेही और मस्जिद के पुनर्निर्माण की अनुमति की मांग की है. लाल बिहारी यादव ने दावा किया कि मस्जिद कानूनी रूप से पंजीकृत भूमि पर थी. प्रशासन के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि जमीन अवैध नहीं है.  लाल बिहारी यादव ने अधिकारियों पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सपा इस मुद्दे को विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में उठाएगी.