ओपी राजभर के इस बयान से यूपी में गरमा सकती है सियासत, सपा के साथ भाजपा का ही निकाल दिया नाता

यूपी बीजेपी में मचे उठापटक के बीच NDA के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे पूरे प्रदेश में सियासी भूचाल आ सकता है.

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर

यूपी तक

• 07:07 PM • 29 Jul 2024

follow google news

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय एक अजीब सी हलचल देखने को मिल रही है. यूपी बीजेपी के साथ-साथ प्रदेश सरकार के भी दो गुटों में बंटने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है. यूपी बीजेपी में मचे उठापटक के बीच NDA के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे पूरे प्रदेश में सियासी भूचाल आ सकता है. ओपी राजभर ने अपने सहयोग पार्टी भाजपा पर ही बड़ा सवाल उठा दिया है और उसे सपा का सहयोगी बता दिया है.

यह भी पढ़ें...

राजभर ने दिया बड़ा बयान

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर अगर अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं पर अब उन्हों ने समाजवादी पार्टी को लेकर ऐसा बयान दिया है कि यूपी की सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है.  ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "समाजवादी पार्टी भाजपा के साथ मिली हुई है और उसका सहयोग करती है. समाजवादी पार्टी परसो तक चिल्ला रही थी कि आरक्षण का मुद्दा लेकर आएंगे लेकिन सदन में आते-आते आरक्षण भूल गए और बिजली का मुद्दा आ गया? सपा के लोग सदन चलाने में सहयोग कर रहे हैं. अडानी-अंबानी, जिसका नाम सपा और कांग्रेस के नेता लिया करते थे, उनके बेटे की शादी थी. लालू यादव अपने पूरे दल-बल के साथ वहां गए, अखिलेश यादव गए, ममता बनर्जी गईं. जिस अडानी-अंबानी का नाम लेकर चुनाव में पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा गया आज उसी के घर रसगुल्ला खाने चले गए"

अंबानी की शादी को लेकर भी घेरा

बता दें कि हाल ही में देश के जाने माने कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी हुई थी. इस शादी में भाजपा के साथ ही साथ विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुआ थे. लालू प्रसाद, अखिलेश यादव,  ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल हुआ थे. इस शादी का जिक्र करते हुए भी ओम प्रकाश राजभऱ ने विपक्ष को घेरा है.