Yogi Adityanath viral video: इस वक्त उत्तर प्रदेश की सियासत में प्रदेश बनाम केंद्र की खींचतान के चर्चे हैं. लोकसभा चुनावों में बीजेपी की करारी हार के बाद से ही पार्टी के भीतर एकजुटता का संकट देखा जा रहा है. पार्टी में संगठन बनाम सरकार के सवाल पर भी सियासी गतिरोध नजर आ रहा है. इसी बीच दिल्ली में हुई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक से निकले एक वीडियो पर भी तीखी बहस छिड़ी हुई है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि बीजेपी में यूपी बनाम दिल्ली की खींचतान इतनी बढ़ गई है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सामान्य दुआ-सलाम, नमस्ते तक नहीं किया.
ADVERTISEMENT
क्या है वायरल वीडियो में?
27 और 28 जुलाई को दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक हुई थी. इस बैठक में सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे. इसी बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, राजस्थान के भजनलाल शर्मा और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए. इस बैठक में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
वायरल वीडियो इसी बैठक का है. यह उस वक्त का है जब बैठक के बाद तस्वीरें ली जानी हैं. वायरल वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी अमित शाह के अभिवादन का जवाब नहीं दे रहे हैं जबकि राजनाथ सिंह को हाथ जोड़ नमस्कार कर रहे हैं. इसके बाद वीडियो में पीएम मोदी और जेपी नड्डा की एंट्री होती है. यहां भी दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी के अभिवादन का जवाब नहीं दिया.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, 'अच्छा, तो अब नमस्ते प्रणाम भी बंद हो गया? वैसे बीजेपी की मीटिंग में इतना मातम मायूसी का माहौल क्यों?
पर असल मामल तो कैमरे के एंगल के खेल का है
कांग्रेस और सपा के नेता जो दावा कर रहे हैं उससे इतर वायरल वीडियो में असल मामला कैमरे के एंगल का है. दूसरे कैमरे के एंगल से देखने से पता चलता है कि सीएम योगी ने पहले पीएम मोदी का अभिवादन किया. पर जिस एंगल का वीडियो वायरल किया जा रहा है उसमें सीएम योगी जरा देर से दिखते हैं, इसलिए अभिवादन वाला हिस्सा कवर नहीं है. यहां नीचे यूपी Tak की पूरी वीडियो रिपोर्ट में आप दोनों एंगल के इस वीडियो को देख सकते हैं. इस वीडियो में साफ है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी का अभिवादन किया है.
ADVERTISEMENT









